प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर शातिरों ने एक महिला और एक छात्र से लगभग एक लाख 53 हजार रुपये ठग लिए। दोनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। कल्याणी देवी निवासी ज्योति सेठ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिसंबर को उनके खाते से तीन बार में क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। कृष्णा नगर कीडगंज निवासी नवनीत तिवारी भी साइबर ठगों का शिकार हुए। स्टूडेंट हेल्प के लिए उनसे निवेश कराया गया। बाद में जब उन्होंने रिफंड की बात कही तो 12 हजार 750 रुपये लेने के बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...