लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से मुलाकात की। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता और महासचिव प्राची पाण्डेय के नेतृत्व में हुई इस बैठक में शहर के व्यापारिक विकास और महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। महापौर ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक सहयोग के लिए पूर्ण आश्वासन दिया। इस दौरान सुनीता चटर्जी, खुशबू केसरवानी सहित कई महिला व्यापारी शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...