आगरा, दिसम्बर 10 -- प्रदेशीय अंडर-25 महिला वालीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर तक जौनपुर में आयोजित होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे से और मंडलीय ट्रायल 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी की आयु 31 दिसंबर 2025 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड लेकर आएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...