नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सना मीर एक बड़े विवाद में घिर गई हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान उन्होंने क्रिकेटर नतालिया परवेज के संबंध में कमेंट्री करते हुए 'आजाद कश्मीर' का जिक्र कर दिया। उनका यह बयान लाइव चला गया। इसके बाद वह सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। लोगों ने जमकर ट्रोल कर दिया। कई यूजर्स ने इसे गंभीर राजनीतिक बयान बताते हुए ICC और BCCI से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कुछ ने यहां तक कहा कि सना मीर को तुरंत कमेंट्री पैनल से हटाया जाए। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "ग्लोबल स्टेज पर 'आजाद कश्मीर' कहना शर्मनाक है। ऐसी टिप्पणी करने वालों को बैन करना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "यह महज स्लिप ऑफ टंग नहीं थी। पहले 'कश्मीर' कहा और फिर जानबूझकर 'आजाद कश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.