नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- लीग चरण में कुछ करीबी जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का महिला वनडे विश्व कप के अंतिम 4 में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड की टीम 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन है। अगर दक्षिण अफ्रीकी टीम को उसके सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका को लीग चरण में जिन दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था, उन दोनों में उसके बल्लेबाज नाकाम रहे। इन दोनों अवसरों पर उसकी बल्लेबाजी स्पिन के सामने बिखर गई। अपने पहले मैच में 69 रन पर आउट होने के बाद निराश दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी वापसी की। उसने न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान पर करीबी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पिन के खिलाफ उसके बल्लेबाजों का संघर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.