जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एटीसी टायर्स की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 111 छात्राओं का चयन हुआ। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम और पीजी पाठ्यक्रम की कुल 246 छात्राओं ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया की शुरुआत प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर पहले 121 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से अंततः 111 छात्राओं ने अंतिम चयन सूची में जगह बनाई। सभी चयनित छात्राओं की नियुक्ति कंपनी के भरूच, गुजरात स्थित प्लांट में की गई है। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और प्लेसमेंट सेल के प्रयासों का परिणाम बताया। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रत्ना मित्रा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.