जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक पटना के तत्वावधान में ई-बात (इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. किश्वर आरा के स्वागत भाषण से हुई। मुख्य वक्ता सुजीत कुमार अरविंद ने छात्राओं को रिज़र्व बैंक की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और उसकी बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की। इसके बाद प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने जिज्ञासाएं रखीं। रंजीता चौधरी ने डिजिटल बैंकिंग, ई-कॉमर्स और बैंकिंग प्रणाली में उसकी भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में छा...