देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। एनएसयूआई ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास के बाहर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी आवास के बाहर गिर्धारी लाल साहू के कथित महिला विरोधी और आपत्तिजनक बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं बिहार छात्र सभा के प्रतिनिधि धर्मजीत सिंह कुशवाहा न पुतला दहन किया। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.