महाराजगंज, फरवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने निचलौल सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला विंग में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि नियमित साफ सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। सीएमओ ने सबसे पहले सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अमरनाथ जायसवाल ड्यूटी पर तैनात मिले और एक मारपीट के मामले में घायल मरीज का इलाज कर रहे थे। इमरजेंसी सेवा पर उन्होंने संतुष्टि जताई। इसके बाद वे दवा अनुभाग, मरीजों के वार्ड, ओपीडी रजिस्टर, परिसर की साफ सफाई देखा। महिला विंग में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसके बाद वे न्यू पीएचसी बजही में आयोजित आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। वहां डॉ. सौरभ साहनी और डॉ. अनिरुद्ध मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद व...