गोंडा, फरवरी 2 -- छपिया, संवाददाता। आरपी किसान इंटर कॉलेज मंडप में चल रही तीन दिवसीय प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गोरखपुर और पुरुष वर्ग में वाराणसी की टीम ने खिताब पर कब्जा कर लिया। महिला वर्ग का फाइनल मैच गोरखपुर और लखनऊ के मध्य खेला गया । गोरखपुर की टीम ने लखनऊ को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। गोरखपुर की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने गोंडा की टीम को कांटे के मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि गणेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप नारायण सिंह ,गणेश प्रताप नारायण सिंह ने कप और ट्राफी देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल डीएलडब्ल्यू वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। वाराणसी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेलका प्रदर्शन कर...