जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। वार्षिक खेल महोत्सव शनिवार को शहर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित की गई। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, 100 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सिंगापुर से आए उद्योगपति अयाज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। महिला वर्ग में एनसीसी की बालिकाएं विजेता रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में एनएसएस के छात्रों ने जीत हासिल की। कबड्डी में बालिका वर्ग में एनएसएस टीम ने ट्रॉफी जीती, वहीं पुरुष वर्ग में बीबीए के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मोहम्मद सलमान और महिला वर्ग में श्रद्धा न...