दरभंगा, मार्च 9 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन लेकर आईं महिला लोको पायलटों का भव्य स्वागत किया गया। समस्तीपुर से दरभंगा जंक्शन पहुंची गाड़ी संख्या 13226 का परिचालन महिला लोको पायलट कंचन कुमंारी, सहायक लोको पायलट अर्चना रानी व महिला गार्ड ने किया। इस ट्रेन में टिकट जांच का काम भी महिला टीटीई सरिता कुमारी ने किया। इसके अतिरिक्त महिला टिकट जांच कर्मियों ने यात्रियों के टिकटों की जांच की। वहीं, रिजर्वेशन काउंटर और सामान्य टिकट काउंटर तथा पूछताछ काउंटर पर भी महिलाओं ने काम किया। जंक्शन के अधिकारियों ने कहा कि यह न केवल महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पूरी दक्षता और समर्पण के साथ काम कर सकती हैं। लोको पायलट कंचन कुमारी व सहायक लोको पायलट अर्चना रानी ने क...