श्रावस्ती, जून 3 -- इकौना, संवाददाता। प्रधान के भाई के साथ ही दो लोगों ने महिला लेखपाल के साथ अभद्रता की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। साथ ही प्रधान के भाई समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इकौना तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत भगवानपुर बनकट में तैनात महिला लेखपाल ललिता सिंह शनिवार को तहसील के लेखपाल सभागार में बैठी सरकारी काम निपटा रही थी। इसी बीच भगवानपुर बनकट के ग्राम प्रधान के भाई ननकऊ सिंह व कमलेश सिंह वहां आए और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन महिला लेखपाल ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जिस पर दोनों अभद्रता करने लगे। दोनों के जाने के बाद लेखपाल ने मामले की शिकायत एसडीएम इकौना से की। इस पर एसडीएम ओम प्रकाश ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.