शाहजहांपुर, मई 23 -- जलालाबाद, संवाददाता। ग्राम नगला हलू में तालाब से अवैध कब्जा न हटाने के मामले में एसडीएम दुर्गेश यादव ने नगर में तैनात महिला लेखपाल पूजा सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोप है कि लेखपाल ने दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने में जानबूझकर लापरवाही बरती और कई बार निर्देश देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। एसडीएम दुर्गेश यादव के अनुसार तालाब पर कब्जा हटाने के लिए कई बार महिला लेखपाल को निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद मौके पर जाकर कार्रवाई नहीं की गई और भूमाफिया के खिलाफ कोई रिपोर्ट तक नहीं बनाई गई। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि तालाबों से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएं, लेकिन लेखपाल ने इन आदेशों की लगातार अनदेखी की। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसडीएम ने लेखपाल पूजा सिंह के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.