गढ़वा, अक्टूबर 11 -- चिनिया। चिनिया के छतैलिया गांव निवासी सुनील परहिया की 28 वर्षीय पत्नी अनरोजा देवी 7 अक्तूबर को गढ़वा से गायब हो गई है। सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी अनरोजा छोटे भाई बसंत परहिया के साथ घर से निकली थी। वह जिला मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक ब्रांच में ई-केवाईसी करवाने के लिए गई हुई थी। उस दौरान उसकी पत्नी ने साथ गए देवर बसंत परहिया से कहा कि ई-केवाईसी होने के बाद पैसा निकालने में देर होगा। आप घर लौट जाएं। पीछे से हम शाम को कमांडर जीप से लौट जाएंगे। हमको लेने के लिए शाम को चिनिया बस स्टैंड के पास भैया को भेज दीजिएगा। उसके बाद से वह लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। उसके लापता होने को लेकर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...