देवघर, सितम्बर 1 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी निवासी एक महिला के लापता होने की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़िता के पिता रामनारायण सिंह ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया है कि उनकी 28 वर्षीय बेटी खुशबू देवी बीते छह वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका इलाज रांची में चल रहा है। शुक्रवार को उसका पति रामानंद सिंह इलाज के लिए उसे लेकर रांची जा रहा था। शिकायत के अनुसार पति ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर खुशबू देवी को बैठाकर टिकट लेने गया था। इसी दौरान वह अचानक उठकर कहीं चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और स्टेशन परिसर में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार ने इसकी लिखित सूचना जसीडीह थाना को दी। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोज...