पटना, सितम्बर 26 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को बिहार के विकास के इतिहास में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि इससे सम्मान और स्वावलंबन बढ़ेगा। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण मिलकर बिहार की बहनों को आत्मनिर्भर बना रहा है। यह योजना बिहार में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करेगी, जिससे परिवार और समाज दोनों का भला होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। यही कारण है कि बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.