औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा आने से रफीगंज सहित आसपास के बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पौथू, कासमा, वराही, कजपा और भदवा बाजार में भी महिला खरीदारों की संख्या सामान्य दिनों से कहीं अधिक रही। दशहरा पर्व को देखते हुए महिलाएं इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा खरीदारी कर रही हैं। बाजार में चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। पौथू बाजार के जोगिंदर शर्मा, भाजपा नेता ब्रजेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सोनू शर्मा, मनोज शर्मा, उपेंद्र शर्मा, बिकु कुमार, काजू गुप्ता और प्रिंस गुप्ता ने बताया कि योजना का पैसा समय पर आने से बाजार में रौनक बढ़ी है। महिलाएं खरीदारी से खुश नजर आईं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। लोगों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.