लखनऊ, सितम्बर 30 -- कुशीनगर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में महिला रोगी की मौत के मामले की जांच होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। तीन अक्तूबर तक जांच कमेटी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। कुशीनगर स्थित कसया थाना के पकवाइनार गांव के निवासी ओम प्रकाश की पत्नी सरिता को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन 25 सितंबर को रोगी को लेकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (सम्बद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय) लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने रोगी को भर्ती कर लिया। जरूरी जांचें कराईं गईं। इलाज के दौरान 27 सितंबर को रोगी की अचानक मृत्यु हो गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.