गया, मई 18 -- गया जंक्शन होकर चलने वाली 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-3 में सफर के दौरान महिला यात्री से छेड़खानी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। गया जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के साथ ही रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल पुलिस के जवानों ने कार्रवाई करते हुए छेड़खानी करने वाले यात्री को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति राजमोहन कुमार अरवल का रहनेवाला है। बताया गया कि शनिवार की देर रात जब ट्रेन मानपुर रेलवे स्टेशन से खुली। उसी समय धनबाद के सिंदरी के रहने वाले करीब 37 वर्षीय महिला यात्री से छेड़खानी की शिकायत पर रेल थाना में मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.