आगरा, जनवरी 11 -- महिला रिक्शा चालकों के लिए तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला रिक्शा चालकों की पेशेवर दक्षता बढ़ाना, आत्मविश्वास मजबूत करना और सुरक्षा व सेवा-भाव को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण में विदेशी पर्यटकों का शिष्टाचारपूर्वक अभिवादन, सही हाव-भाव, शारीरिक मुद्रा, मौखिक व गैर-मौखिक संचार कौशल, महिला सुरक्षा और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की दोनों प्रशिक्षक आत्मीय इरम और प्रोफेसर सुमिता डोडिया रहीं। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा। शुभारंभ छांव फाउंडेशन के निदेशक आशीष शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रामभरत उपाध्याय ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ताज सिटी रिक्शा प्रोजेक्ट टीम से दिनेश सुथार ने किया। समन्वय मालती कुशवाह ने किया।

हिंदी ह...