हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित पुनर्नवा महिला समिति की महिला रामलीला में शुक्रवार को रावण वध और अयोध्या वापसी का भावपूर्ण मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण की नाभि में तीर मारा, विशालकाय पुतला धधकते हुए धरती पर गिरा और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से मंच गूंज उठा। रावण के अंत के बाद राम, लक्ष्मण और सीता के अयोध्या आगमन और राजतिलक का भी सजीव चित्रण किया गया। इसके मुख्य अतिथि शंकर कोरंगा, कमलेश चंदोला, कौस्तुभ चंदोला और अमिता लोहनी ने दीप प्रज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। इस वर्ष राम की भूमिका मानसी रावत ने निभाई, लक्ष्मण बनीं लक्षिता जोशी, सीता रहीं सौम्या पंत, भरत बनीं दिव्यांशी, शत्रुघ्न निभाया सिद्धि ने। रावण की भूमिका में गीता दरमवाल और हनुमान बनीं भगवती बिष्ट ने अद्भुत अभ...