नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। शहर की मीनू यादव का चयन यूपी महिला क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। वर्तमान में वह लखनऊ में चल रहे अभ्यास शिविर में हैं। उनका चयन वनडे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अभ्यास शिविर के दौरान यूपी टीम की घोषणा की गई। मीनू यादव को भी इसकी जानकारी दी गई। सीनियर महिला वन डे प्रतियोगिता छह फरवरी से खेली जाएगी। सेक्टर-122 निवासी मीनू यादव इससे पहले भी यूपी सीनियर महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। ṇसाथ ही वह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट भी खेल चुकी है। मीनू यादव के पिता सूबे यादव ने बताया कि बेटी का चयन यूपी टीम में किया गया है। वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...