आगरा, जनवरी 15 -- गुरुवार को मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री कोमल अयोध्या से जयपुर जा रही थीं। आगरा से रवाना होने के बाद उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। हार्ट अटैक की आशंका पर 139 पर तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए कॉल की गई। ट्रेन को नदबई स्टेशन पर रोका गया और महिला को सुरक्षित उतारा गया। ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सहयोग से एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। यात्री को नदबई सिविल अस्पताल में पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारी और स्टाफ की तत्परता से गंभीर स्थिति टली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...