प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। जिला कार्यालय में भाजपा महानगर महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें आगामी अभियानों पर विमर्श हुआ। प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि संगठन के प्रत्येक अभियान में महिला कार्यकर्ता बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं। अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्य करना होगा। संगठन मजबूत बने। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा का मजबूत अंग है। बैठक में महानगर महामंत्री रीता सिंह, शिखा रस्तोगी, प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा काशी प्रांत अर्चना शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, डॉ. शैलेष पांडेय, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, चंद्रा अहलूवालिया आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...