रुडकी, फरवरी 9 -- भाजपा महिला मोर्चा जिला रुड़की द्वारा सोमवार को पंचायत घर कृष्णानगर शफीपुर में बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन, विशेषकर महिलाओं तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा के संयोजन में किया गया। जबकि सह संयोजक मंडल अध्यक्ष सुनीता सैनी व सुनीता रहीं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रदेश महिला आयोग की सदस्य बिमला नैथानी रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने की। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साका...