नैनीताल, सितम्बर 1 -- नैनीताल, संवाददाता। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को मल्लीताल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि मां केवल प्रधानमंत्री की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा होती है, और इस तरह की टिप्पणी भारतीय संस्कृति पर सीधा आघात है। विधायक सरिता आर्या ने इसे कांग्रेस की ओछी मानसिकता बताया। मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने चेतावनी दी कि यदि सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तो महिला मोर्चा सड़कों से संसद तक संघर्ष करेगा। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने इस घटना को शर्मनाक बताया। कार्यक्रम में...