किशनगंज, दिसम्बर 4 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का 62वां जन्मदिन ठाकुरगंज महिला मोर्चा की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ठाकुरगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ अंतर्गत मल्लाह पट्टी स्थित महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली मंडल के आवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. दिलीप जायसवाल और भाजपा बूथ अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी, कलम और चॉकलेट का वितरण भी किया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल महराज, पूर्व अध्यक्ष नरेश साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा नेता विजय श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.