प्रयागराज, सितम्बर 23 -- भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा के साथ बैठक की। अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन के अभियानों में भाजपा महिला मोर्चा की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत महिला मोर्चा को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां दी गई हैं। इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है। इसके तहत प्रत्येक मंडल से 25-25 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस अवसर पर शिखा रस्तोगी, दुर्गेश नंदिनी, वंदना शर्मा, चंद्रा अहलूवालिया, रेखा यादव, सीमा श्रीवास्तव, प्रिया कैथवास, स्वारिका भरद्वाज, काजल पटेल, सोनी गुप्ता, आभा भारती, कंचनलता कुशवाहा, शिखा खन्ना आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.