पटना, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने पश्चिमी चंपारण की ममता कुमारी को पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामबाबू मुखिया को कला संस्कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उपेन्द्र सहनी ने दोनों को पदाधिकारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धनंजय यादव, राष्ट्रीय सलाहकार प्रभात वर्मा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष जय मंगल राम, प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने दोनों को पदाधिकारी बनाए जाने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...