पाकुड़, सितम्बर 16 -- पाकुड़। झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशमानारा खातुन उपस्थित रही। बैठक में मुख्य रूप से महिला प्रखंड समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पाकुड़ प्रखंड महिला मोर्चा के अध्यक्ष मीना मुर्मू को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष संतोशीला टुडू व रोशनी हेम्ब्रम, सचिव मुसरिफा अंगूरी, संयुक्त सचिव अग्नेश हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष पुदगी हांसदा, संगठन सचिव सकीना खातुन का चयन किया गया। साथ ही नवगठित महिला प्रखंड समिति की पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवगठित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.