बदायूं, जुलाई 13 -- महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनी अनम उझानी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने महिला नेता सय्यद अनम परवेज को महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व सभासद चंद्र पाल कश्यप को ब्लॉक अध्यक्ष, रियासत खां को नगर अध्यक्ष, दिलशाद को सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशरी, मुजाहिद रजा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...