पाकुड़, जुलाई 18 -- महेशपुर। एक संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा जिला समिति की अध्यक्ष बनाए जाने पर जोसेफिना हेम्ब्रम ने केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी की आशाओं के मुताबिक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी को चरम पर ले जाने का भरपूर प्रयास करने की बात कही है। महिला मोर्चा जिला समिति के अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ जिला महिला मोर्चा समिति का अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए मैं केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि सांसद विजय हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक स्टीफन मरांडी, केंद्र सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम को तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.