टिहरी, दिसम्बर 18 -- टिहरी भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष इंदु डंगवाल के घनसाली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर, संगठन के प्रति आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान इंदु डंगवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन नौटियाल, शोकिन भंडारी, सभासद गोविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.