शामली, अक्टूबर 4 -- शामली पुलिस लाइन में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला मैराथन कराई गई। जिसमें स्कूली छात्राओं से लेकर महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया गया। मैराथन में श्री जैन कन्या कॉलेज की छात्रा ने प्रथम स्थान पाया तो वहीं महिला पुलिसकर्मियों में कांधला थाने में महिला कांस्टेबल ने भी पुलिसकर्मियों में प्रथम स्थान पाया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस महिला मैराथन के जरिये नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्हें मजबूत बनाने और सुरक्षा का भाव पैदा करना है। मिशन शक्ति के तहत मैराथन दौड पुलिस लाइन से शुरू होकर शामली गढी बस स्टैंड से एक टोकन लेकर वापस पुलिस लाइन में जाकर सम्पन्न हुई। जिसमें श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही मिशन शक्ति के तहत महिला मैराथन में दौड़ने वाली महिला पुलिस...