लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- मनरेगा के तहत होने वाले कामों की मानीटरिंग, श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए तैनात महिला मेट का आरोप है कि उनको मानदेय नहीं मिल रहा है। वहीं मजदूरों की संख्या कम होने के कारण उनको काम भी नहीं मिलता है। डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की। उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ की जिलाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में लखीमपुर ब्लॉक, मितौली, मोहम्मदी, निघासन आदि की महिलाएं सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को विकास भवन पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि उनको 370 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान देने की बात है, लेकिन यह भुगतान तभी मिलेगा जब एक साथ 20 से अधिक मजदूर काम करेंगे। संख्या कम होने पर पारिश्रमिक नहीं मिलता है। मांग की है कि महिला मेट समाधान दिवस शुरू किया जाए। मास...