लखनऊ, फरवरी 18 -- बिजनौर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। रायबरेली जिले के बेहटा कला गांव की अनिता यादव पुलिस महानिरीक्षक अपराध शाखा मुख्यालय में मुख्य आरक्षी हैं। वर्तमान में वह बिजनौर के पुराना गुड़ौरा स्थित मनीष यादव गेट के पास अयोध्या पुरी में रहती हैं। अनिता के अनुसार, उनके बेटे की शादी 19 फरवरी को निर्धारित है, जिसके चलते वह 12 फरवरी को रायबरेली गई थीं। 15 फरवरी को उनके बिजनौर स्थित घर के पास रहने वाले भाई दुर्गेश कुमार ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। अनिता घर पहुंचीं तो अलमारी में रखे उनकी सास के करीब साढ़े तीन लाख रुपये के चांदी के गहने गायब थे। इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोरी कर लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...