मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट में महिला मित्र से मिलने आए युवक की हत्या का शव नाले में फेंक दिया। उसका शव नाले में बोरे में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के साथ आए उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वही उसकी महिला मित्र किराए के मकान को छोड़कर फरार हो गयी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने महिला व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जीवन उर्फ संजीव अपने गांव के साथी दीपक के साथ शनिवार शाम अपनी महिला मित्र सोनिया निवासी हरसौली से मिलने आया था। सोनिया के पति की एक साल पहले मौत हो गयी थी। उसने तीन दिन पूर्व सरवट में मकान किराए पर लिया था। शनिवार को दीपक मकान के बाहर ...