गाजीपुर, फरवरी 14 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली के बारहबंगला निवासी और खरडीहा पीजी कॉलेज में क्लर्क 32 वर्षीय मनोहर सिंह यादव की गला दबाकर हत्या की गई थी। वारदात को महिला मित्र ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गंगा में फेंक दिया था और उसकी बाइक वहीं कुछ दूर फेंक दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शनिवार को एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली के बारहबंगला निवासी मनोहर सिंह यादव नौ फरवरी की शाम को बाइक से घर से निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मनोहर की बाइक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.