नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित पार्क में सोमवार दोपहर महिला मित्र के साथ बैठे युवक का थूकने को लेकर तीन युवकों से विवाद हो गया। पार्क में बैठकर भोजन कर रहे युवकों ने थूकने का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बिशनपुरा गांव निवासी युवक सोमवार दोपहर महिला मित्र के साथ पार्क में बैठा था। दोनों आपस में बात कर रहे थे। कुछ ही देर बाद तीन युवक टिफिन लेकर आए और उनसे कुछ ही दूरी पर बैठकर भोजन करने लगे। महिला मित्र के साथ बैठे युवक ने अचानक पीछे गर्दन की और जमीन पर थूक दिया। भोजन कर रहे तीन युवकों ने वहां थूकने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। तीन युवकों न...