मधुबनी, फरवरी 2 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) सत्येंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार दास, दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चौधरी, श्री रामदेव पासवान आदेश पाल एवं श्री रामचंद्र सिंहा प्रयोगशाला प्रभारी को विदाई दी गई। डॉ विनय कुमार दास ने महाविद्यालय में बिताए अपने चालीस वर्षों की सेवा को याद करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। डॉ काशीनाथ चौधरी ने अपने संघर्ष के जीवन को बतलाया तथा अपने जूनियर को सीख लेने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ एसपी एसपी सिंह ने अवकाश ग्रहण कर रहे शिक्षकों एवं शिक्षक कर्मियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को डॉ रघुनंदन यादव, डॉ इश्तियाक अहमद, डॉ अर्चना कुमारी, अरविंद प्...