वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में शुकवार को मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप लगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। ट्रॉमा सेंटर के सहयोग से लगे शिविर में 350 से अधिक छात्राओं को परामर्श मिला। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कैंप का निरीक्षण किया, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और छात्राओं से उनके अनुभव जाने। कुलपति ने रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा ऑटोमेटिक मशीनों से ऊंचाई, वजन और ब्लड प्रेशर मापने की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने इस पहल को संस्थागत सहयोग और समुदाय-उन्मुख स्वास्थ्य सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य, निवारक चिकित्सा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति बीएचयू की प्रतिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.