हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की वालंटियर दिव्या बिष्ट, सुप्रिया बिष्ट को राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। शिविर 10 से 16 मार्च तक पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना स्थित निगोटिया यूनिवर्सिटी में होगा। भारत सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय इसका संचालन कर रहा है। यहां प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत, डॉ. रितुराज पंत ने चयन पर खुशी जताई। फोटो- दिव्या बिष्ट फोटो- सुप्रिया बिष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...