हमीरपुर, फरवरी 3 -- राठ। सरकारी अस्पताल में प्राइवेट मेडिकल स्टोर की दवाई मंगाये जाने पर महिला मरीज और उसके परिजनों ने नाराजगी जताई है। गोहानी गांव की संगीता मंगलवार शाम को सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां तैनात डॉक्टर ने बाहर का इंजेक्शन लिख दिया। संगीता के परिजन इंजेक्शन लेने मेडिकल स्टोर पहुंचे जहां 400 रुपये देने पड़े। जब इस फार्मूला का इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध होने की जानकारी की हुई इंजेक्शन वापस करने की बात कही, तो डॉक्टर ने बिना इंजेक्शन लगाए ही अस्पताल से जाने को कह दिया। सरकारी अस्पताल में प्राइवेट मेडिकल स्टोर से महंगी दवाई मंगाई जाती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अरविंद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.