गिरडीह, अक्टूबर 12 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को गर्ल्स डे पर मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में महिला मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। महिला मरीजों से बात कर अस्पताल में उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों में गिफ्ट पैकेट्स का वितरण किया। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आमजनों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना प्रमुख प्राथमिकता है। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों यथा बेड की स्थिति, साफ-सफाई आदि की सुध ली। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.