कुशीनगर, फरवरी 15 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को भट्ठा मालिक ने जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने तथा एक रात कमरे में बंद कर रखने व जबरन सम्बंध बनाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह अपने पति के साथ चार पांच वर्ष पहले से पटहेरवा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करती है। पति की मौत हो गयी। पति की मौत के बाद से भट्ठा मालिक की नीयत खराब हो गयी। आरोप है कि भट्ठा मालिक उस पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगे। किसी से बताने पर भट्ठा से निकालने की धमकी देने लगा। बच्चों की प...