भागलपुर, फरवरी 12 -- ट्रेन की महिला बोगी में पुरुष यात्री को बैठकर सफर करना महंगा पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने बुधवार को महिला बोगी में बैठकर सफर करने के आरोप में दो यात्री को पकड़कर पोस्ट पर लाया। पकड़े गए यात्री को उचित पहचान पर पीआर पे मुक्त करते हुए रेलवे न्यायालय में उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...