फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी रेलवे ट्रैक के पास सोमवार एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला रेनू ने अपनी तीन साल की बेटी सिद्धी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रेलवे ट्रैक पर कुछ देर के लिए आवाजाही प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार मूल रूप से आगरा की रहने वाली रेनू की शादी कुछ साल पहले सुभाष कॉलोनी निवासी दिनेश से हुई थी, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दंपती का एक सात साल का बेटा भी है, जिसे रेनू रोज की तरह सोमवार सुबह स्कूल छोड़ने गई। इसके बाद वह घर लौटी और छोटी बेटी सिद्धी को साथ लेकर रेलवे लाइन की ओर चली गई, जहां यह घटना हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस अधिकारी ललिता कुमारी और ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास मौज...