बरेली, फरवरी 19 -- एसआईआर के तहत लॉजिकल एरर के नोटिस का निस्तारण कर रही महिला बीएलओ के साथ एक वोटर ने अभद्रता की है। फोटो क्लिक और साइन करने की बात पर उसने बीएलओ से कहा कि अपना फोटो खींचकर साइन कर दो। बीएलओ ने डीएम से इसकी शिकायत की है। प्राथमिक स्कूल गंगापुर में साक्षी सक्सेना शिक्षिका हैं। वह ब्रह्मपुरा में बीएलओ का कार्य कर रही हैं। डीएम को दी शिकायत में साक्षी ने बताया कि उन्होंने संस्कार नाम के वोटर को लॉजिकल नोटिस की सुनवाई के विषय में जानकारी दी। वोटर ने फोन पर पूरी बात सुने बिना ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब इनको व्हाट्सअप पर मैसेज किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अपना फोटो खींचकर लगा दो और अपने साइन कर लो। साक्षी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने पर कार्रवाई की मांग की है। आयोग की अनुमति बिना नहीं होगा ट्रांसफर एसआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.