गोरखपुर, फरवरी 22 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर टोला बिच्छूपुरवा में दबंग पड़ोसियों के हमले में महिला समेत गर्भवती बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता कुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 20 फरवरी की रात पड़ोसी गोलबंद होकर घर पहुंचे और उनके पुत्र सोनू की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने आई गर्भवती बहू गीतू को भी बेरहमी से पीटा गया। सूचना पर पहुंचीं कुमारी देवी के सिर पर लोहे की पाइप से हमला किया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...